Join Us On WhatsApp
BISTRO57

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों को वोटरों ने धूल चटा दी

Voters defeated many ministers of Modi cabinet including Uni

DESK- 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम में बहुत बड़ा उलट फेर हुआ है. 400 का आंकड़ा पार करने का दावा करने वाली मोदी सरकार सरकार की एनडीए 295 सीटों पर आकर सिमट गई है और बीजेपी को अपना बहुमत भी नहीं मिला है, उसे महज 240 सीट ही मिली है. इस चुनाव में मोदी कैबिनेट के कई बड़े मंत्रियों को आम जनता ने धूल चटा दी है. इसमें सबसे बड़ा नाम स्मृति ईरानी का है, उसके बाद बिहार से आरके सिंह तो झारखंड से अर्जुन मुंडा जैसे नेता है, जिन्हें जनता ने इस बार आशीर्वाद नहीं दिया है.


 2019 के चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा।  उन्हें 1.6 लाख वोटों से हार मिली। बिहार के आरा में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को सीपीआईएमएल के सुदामा प्रसाद ने हरा दिया.तिरुवनंतपुरम सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के शशि थरूर से हार मिली।इसी तरह उत्तर प्रदेश के खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा.बाकुरा सीट से शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों के अंतर से हरा दिया.

 झारखंड के खूंटी सीट पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा एक लाख से ज्यादा मतों से हार गए। बाड़मेर सीट से कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को भी हार मिली है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।  नीलगिरी सीट से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को तमिलनाडु के नीलगिरी में डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से हार मिली। जबकि, कूचबिहार सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को हार टीएमसी प्रत्याशी ने हरा दिया.मिली. उत्तर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,000 से अधिक मतों से हार मिली। जबकि बीदर सीट से केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा को  कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे ने हराया। मोहनलालगंज सीट से आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आर.के. से हार गए।चंदौली सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को सपा के बीरेंद्र सिंह के हाथों हार मिली। भिवंडी लोकसभा से पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल को एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने हराया। जबकि जालना सीट से रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे को कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने  109,958 वोटों के अंतर से हराया है।  डिंडोरी सीट से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार को एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने1,13,199 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp