पटना: बड़ी खबर पटना के बख्तियारपुर इलाके से है जहां बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप से घर लौट रहे दो बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि दो युवक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल लेकर वापस लौट रहे थे तभी मुंह ढांके बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों युवकों को गोली लग गई जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल युवकों की पहचान माधोपुर निवासी साइना यादव और वीरपुर निवासी प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई वहीं अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।