पटना: नीट छात्रा की मौत मामले में अब CBI ने केस अपने हाथ में ले लिया है और जांच तेज कर दी है। गुरुवार को पटना में CBI ने केस दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी ASP पवन कुमार श्रीवास्तव को सौंप दी है। अब CBI ने इस मामले में पटना SSP से केस डायरी, CCTV गूतेज और अब तक की जांच रिपोर्ट की मांग की है। CBI ने शुक्रवार को SIT और SDPO को केस डायरी के साथ तलब भी किया और जांच अब नए सिरे से शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि CBI हर पहलु की समीक्षा करेगा और फिर जांच शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें    -     NEET छात्रा मामले में पूर्व IPS अमिताभ दास को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस पर लगाये कई गंभीर आरोप...

बता दें कि राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पटना पुलिस और SIT पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद बीते 31 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI जांच की अनुशंसा की थी। इस मामले में पहले पटना पुलिस ने छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गई थी साथ ही पुलिस ने हैवानियत और हत्या के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया था। छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत की पुष्टि होने के बाद पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगने लगे और फिर आनन फानन में डीजीपी ने एक SIT गठित की थी। करीब दो सप्ताह तक SIT ने भी विभिन्न पहलुओं पर जांच की लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद परिजनों की मांग पर मुख्यमंत्री ने केस CBI को दिए जाने की अनुशंसा की जिसके बाद अब एजेंसी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें    -     जेल से निकलते ही गरजे पप्पू यादव, कहा 'इन तीन मामलों को लेकर करूंगा बड़ा खुलासा...'

YouTube Video