Join Us On WhatsApp

काम कृषि विकास का और मालिक सोना चांदी और हीरे का..., निगरानी की टीम ने जब ली तलाशी तब तो...

धनकुबेर अधिकारी के बैंक लॉकर में करोड़ों के जेवर, आवास से बरामद हुए 14 लाख रूपये नकद, निगरानी जुटी...

dhankuber krishi adhikari
धनकुबेर अधिकारी के बैंक लॉकर में करोड़ों के जेवर, आवास से बरामद हुए 14 लाख रूपये नकद, निगरानी जुटी...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में इन दिनों निगरानी की टीम भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक और धनकुबेर और भ्रष्ट अधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ गये। पहले निगरानी की टीम ने भ्रष्ट अधिकारी को 19 हजार रूपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया और फिर जब उनके आवास की तलाशी ली तो वहां से 14 लाख रूपये नकद समेत करीब 3 किलो सोना, चांदी और हीरा बरामद किया है। फ़िलहाल निगरानी की टीम गिरफ्तार अधिकारी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें         -       मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सिविल कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कल ले सकते हैं शपथ...

निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक सुधीर कुमार को 19 हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब उनके आवास की तलाशी ली गई तो वहां से टीम ने चौदह लाख रूपये नकद, कई बैंक के पासबुक, निवेश के कागजात, बैंक लॉकर की जानकारी मिली। इसके बाद निगरानी की टीम ने उन्हें कोर्ट में पेश कर लॉकर की तलाशी की अनुमति ली और जब तलाशी ली तो निगरानी की टीम भी चकित रह गई। इस दौरान निगरानी ने करीब साढ़े 57 लाख रूपये मूल्य का 447 ग्राम सोना, करीब 33 लाख रूपये मूल्य का 11.50 ग्राम हीरा और पौने पांच लाख रूपये मूल्य का 2.36 किलो चांदी बरामद किया। फ़िलहाल निगरानी की टीम धनकुबेर भ्रष्ट अधिकारी से पूछताछ के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें         -       CM की तारीफ सम्राट पर तंज, UGC और नीट छात्रा मामले में बोलते हुए तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी को भी धो दिया...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp