Join Us On WhatsApp

पटना एयरपोर्ट पर इस काम के बाद शुरू हो जाएगी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा, जिला प्रशासन ने कर दिया बड़ा काम...

इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के बावजूद पटना से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा संचालन नहीं की जाती है. इसके लिए पटना एयरपोर्ट पर राडार सिस्टम के इंस्टालेशन के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है जिस पर जल्द ही काम पूरा कर लिया जायेगा और...

patna airport se international flight service
पटना एयरपोर्ट पर इस काम के बाद शुरू हो जाएगी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा, जिला प्रशासन ने कर दिया बड़ा क- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से फ़िलहाल अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है। इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है और अब इसका रास्ता साफ होता दिख रहा है। करीब छः महीने के बाद पटना एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमानों के उड़ान भरने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए पटना जिला प्रशासन ने भी एक बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है और माना जा रहा है कि अब इस दिशा में बहुत जल्द काम भी शुरू कर दिया जायेगा। 

दरअसल करीब 1200 करोड़ रूपये की लागत से पटना एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भवन बना कर तैयार किया गया है लेकिन बावजूद इसके इस एयरपोर्ट से विमानों का संचालन काफी सीमित है लेकिन अब इस नए प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद विमानों की संख्या भी बढ़ेगी साथ ही कम विजिविलिटी में भी यहां विमानों का सफल संचालन किया जा सकेगा। इसके लिए पटना जिला प्रशासन ने अलग अलग जगहों पर दो एकड़ जमीन चिह्नित किया है जिसे जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर एयरपोर्ट को हस्तांतरित कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें     -       CCTV ने उलट दी पूरी जांच? शंभू गर्ल्स हॉस्टल केस में हर दावे पर सवाल

पटना एयरपोर्ट पर विमानों के सुरक्षित संचालन के लिए राडार लगाया जाना है जो कि जमीन की अनुपलब्धता की वजह से अब तक लटका हुआ था। अब जिला प्रशासन ने दो एकड़ जमीन चिह्नित कर लिया गया है जिसके बाद माना जा रहा है कि जमीन हस्तांतरण से लेकर राडार इंस्टालेशन में करीब 6 महीने का समय लगेगा जिसके बाद यहां विमानों की संख्या भी बढ़ेगी साथ ही अंतरराष्ट्रीय विमान का परिचालन भी शुरू किया जा सकेगा। बता दें कि अभी पटना एयरपोर्ट पर विजुअल और नेविगेशन सिस्टम के जरिये विमानों का परिचालन किया जाता है। पटना एयरपोर्ट पर राडार इंस्टालेशन के लिए जिला प्रशासन ने ICAR की एक एकड़ और BIADA की एक एकड़ जमीन चिन्ह्नित की है जो जल्द ही एयरपोर्ट को हस्तांतरित कर दिया जायेगा।

एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो पटना एयरपोर्ट पर राडार सिस्टम लग जाने के बाद एक ही रनवे पर अधिक विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ संभव हो सकेगी साथ ही खराब मौसम और कम विजिविलिटी में भी विमानों का सुरक्षित संचालन किया जा सकेगा। राडार सिस्टम की मदद से विमान की लोकेशन, गति और दुरी पर सटीक नजर रखी जा सकेगी। बता दें कि अभी के समय में पटना एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 45 जोड़ी विमानों का परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही बिहार के दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट पर एयरफोर्स बेस के तहत राडार की सुविधा पहले से उपलब्ध है जबकि अभी गया एयरपोर्ट पर भी राडार नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें     -       NEET छात्रा कांड ने ढक दी बजट की चर्चा, विपक्ष के हमले में घिरी NDA सरकार


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp