darsh news

18 लाख रूपये के साथ पुलिस ने दो को पकड़ा, हर बार बदल रहे हैं अपना बयान, जांच शुरू...

18 lakh ke sath do pakdaye

पटना: राजधानी पटना में इन दिनों एक तरफ अपराध काफी बढ़ा हुआ है तो दूसरी तरफ इस पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस लगातार पसीने बहा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजधानी पटना में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से 18 लाख रूपये से अधिक राशि जब्त की साथ ही दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि रूपये के संबंध में पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति बार बार अपना बयान बदल रहे हैं जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही मामले की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ ही आयकर विभाग को भी दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए पटना ASP लॉ एंड ऑर्डर दिव्यांजलि ने बताया कि शुक्रवार को दीघा TOP के समीप वाहन जांच के दौरान एक कार से दो लाख रूपये बरामद हुए। रूपये के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस कार और उसमें सवार दो लोगों के साथ में थाना ले आई और गाड़ी की तलाशी ली तो उससे कुल अठारह लाख 5 हजार रूपये नकद बरामद हुए। फ़िलहाल पुलिस ने गाड़ी और रूपये जब्त कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -      महिला अपराध पर RJD ने किया सवाल तो सरकार ने दे दिया जवाब, कहा मात्र दो घटनाओं में...

ASP ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार राजधानी में वाहन जांच अभियान चलाती है। इसी दौरान जब एक कार को रोक कर तलाशी ली गई तो उससे भारी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई। राशि के संबंध में जब कार सवार दोनों व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उन्होंने अलग अलग जवाब दिया। कार सवार दोनों व्यक्ति की पहचान सीतामढ़ी के रहने वाले मोहम्मद सद्दाम और पंकज के रूप में की गई है।

ASP ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने पहले बताया कि वे लोग झारखंड से रूपये लेकर आ रहे हैं फिर उसने कहा कि पटना में एक भैया हैं, उनका रुपया है और तीसरी बार कह रहा है कि घर पर शादी है, उसी के लिए रूपये लेकर जा रहे हैं। ये लोग हर बार पूछताछ में अलग अलग बयान दे रहे हैं जिसकी वजह से शक और बढ़ रहा है। मामले को लेकर आयकर विभाग को जानकरी दे दी गई है। पुलिस आशंका जता रही है कि जब्त रूपये हवाला के हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -      अब और नहीं, मम्मी-डैडी अपना ख्याल रखियेगा, इंटर की परीक्षा दे रही छात्रा ने पंखे से लटक दे दी अपनी जान...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr