शादीशुदा महिला से मिलने गया युवक… सुबह मिली लाश, गांव में सनसनी! जानिए क्या है पूरा मामला
रोहतास जिले के सासाराम में अवैध संबंध के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बराढी गांव की है, जहां 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार की कथित तौर पर महिला के परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतक शैलेंद्र कुमार एक पैर से दिव्यांग था। परिजनों के अनुसार वह गांव की ही एक शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से फोन पर बातचीत करता था। शुक्रवार देर रात वह घर से निकला था। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह बाहर शौच के लिए गया है, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान जानकारी मिली कि वह महिला के बुलावे पर उसके घर गया था।
यह भी पढ़ें: पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में बवाल! ID कार्ड पर रोक, थाने के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
आरोप है कि वहां महिला के पति दद्दू मिश्रा और अन्य परिजनों ने शैलेंद्र को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता लाल बदन सिंह ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ जब वे मौके पर पहुंचे तो शैलेंद्र अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: सरकार ने खर्चों पर लगाई रोक, 10 मार्च तक सीमित होंगे भुगतान, जानिए क्या-क्या रुका
मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दद्दू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।