darsh news

राज ठाकरे की मनसे मुंबई में नहीं बनने देगी बिहार भवन, CM नीतीश ने 314 करोड़ रूपये...

MNS will not allow to construct bihar bhawan in mumbai

मुंबई: अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने मुंबई में बहुमंजिला बिहार भवन निर्माण की मंजूरी दी थी। इसके लिए बिहार कैबिनेट ने 314 करोड़ रूपये की राशि भी जारी कर दी है। लेकिन अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बिहार भवन नहीं बनाने देने की बात कही है। इस मामले में राज ठाकरे की पार्टी के नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक नसीहत भी दी है।

मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नगर सेवक यशवंत किलेदार ने कहा कि महाराष्ट्र पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहा है, इसके बावजूद करोड़ों की राशि मुंबई में बिहार भवन बनाने पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पहले से कई मुद्दे हैं। किसान चिंतित हैं, स्कूली शिक्षा महँगी हो गई, बेरोजगारी की समस्या है। इन सब पर ध्यान देने के बदले मुंबई में बिहार भवन निर्माण के लिए 314 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। हमलोग मुंबई में बिहार भवन का निर्माण नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें       -    मिथिला का मखाना हुआ ग्लोबल, पूर्णिया से दुबई के लिए किया गया रवाना...

मनसे नेता ने कहा कि बिहार भवन निर्माण के पीछे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैंसर का इलाज करवाने आने वाले लोगों को विशेष सुविधाएं देने की बात कही है तो इस पर खर्च करने के बदले वे बिहार में ही कैंसर के इलाज की व्यवस्था करें। बता दें कि नीतीश सरकार ने मुंबई में बनने वाले बिहार भवन में कैंसर के इलाज के लिए आने वाले लोगों को विशेष सुविधा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीते कई वर्षों में बिहार और उत्तर भारत के लोगों के विरुद्ध हिंसा तक करती रही है। 

यह भी पढ़ें       -    सवाल पूछने पर भड़क गए CO ने युवती को मारा थप्पड़, फिर तो महिलाओं ने भी...


Scan and join

darsh news whats app qr