NEET छात्रा मामले में पुलिस ने की प्रेस वार्ता कर पूरी जांच की जानकारी, हो सकती है CBI की एंट्री
पटना: बिहार में NEET छात्रा की मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक जांच में शुरुआत में सुसाइड की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिलने के बाद पुलिस ने माना कि यौन हिंसा की घटना हुई। इसके बाद SIT गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि छात्रा के परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी और उनके द्वारा दिए गए कपड़ों की फॉरेंसिक जांच कराई गई। हॉस्टल के DVR और CCTV फुटेज भी जांच में लिए गए। जांच में पता चला कि छात्रा 5 जनवरी को दोपहर में अपनी एक दोस्त के साथ कमरे में गई थी, केवल दो मिनट बाहर आई और इसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकली।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार का ‘भागीरथ’ प्रोजेक्ट गयाजी डैम: देश का सबसे बड़ा रबर डैम लेकिन स्थिति देखकर लोग हुए हैरान!
छात्रा को 6 जनवरी को हॉस्टल में बेहोशी की हालत में पाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभ में मौत की वजह ओवरडोज बताई गई थी। लेकिन फॉरेंसिक जांच और DNA सैंपल परीक्षण में किसी भी संदिग्ध का मिलान नहीं हुआ। इस मामले में परिजन का आरोप है कि उनके ऊपर दबाव बनाया गया। सुरक्षा कारणों और जांच की पारदर्शिता के लिए अब बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की है। CBI किसी भी वक्त मामले में एंट्री कर सकती है।
यह भी पढ़ें: कटिहार में पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, वायरल वीडियो से हड़कंप
इस बीच, मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट के जज के अंडर में जांच की मांग की जा रही है। पुलिस ने जांच जारी रखते हुए सभी पहलुओं का ध्यान रखा है, जिसमें हॉस्टल स्टाफ, मेडिकल रिपोर्ट और मोबाइल/UPI की फॉरेंसिक जांच शामिल है। अब पूरे मामले की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम काम कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।