darsh news

अब और नहीं, मम्मी-डैडी अपना ख्याल रखियेगा, इंटर की परीक्षा दे रही छात्रा ने पंखे से लटक दे दी अपनी जान...

ab aur nahi

भोजपुर: भोजपुर जिला मुख्यालय आरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। आरा में CBSE बोर्ड इंटर की एक छात्रा ने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपनी बीमारी को वजह बताया और माता पिता से अपना ख्याल रखने की बात भी कही। छात्रा की मौत की खबर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतिका छात्रा की पहचान रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की पुत्री अनन्या कुमारी के रूप में की गई। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि अब मेरे से नहीं हो रहा है, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊँगी, मेरी हमेशा तबियत ही खराब रहती है। सब मेरी गलती है, मेरी वजह से परिवार वाले परेशान हैं। अब बहुत हो गया, अब और नहीं, मैं जा रही हूँ। किसी के चलते नहीं, खुद से जा रही हूँ। मम्मी डैडी अपना ध्यान रखियेगा। दीदी, अंश, तुम भी अपना ध्यान रखना... बाय अनन्या/गौरी। 

यह भी पढ़ें    -     मैं भूमिहार ब्राह्मण हूं, मेरा हुआ था रैगिंग, हॉस्टल छोड़ने को भी..., सदन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्यों कही ये बात....

मामले में छात्रा के परिजनों ने बताया कि अनन्या इंटर की परीक्षा दे रही थी और आज उसका भौतिकी का पेपर था। कुछ दिन पहले उसे जौंडिस हो गया था और वह बीमार चल रही थी। गुरुवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात ही उसने अपने कमरे में दुपट्टा पंखे में बांध कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुबह जब वह देर तक नहीं जागी तो परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो उसका बॉडी पंखे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

यह भी पढ़ें    -     अफवाह बनी आफत! बच्चा चोर समझ भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने खोला राज


Scan and join

darsh news whats app qr