मोतिहारी की घटना: प्यार नहीं मिला तो फेंक दिया तेजाब, पढ़े पूरी खबर
मोतिहारी से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले में हुए तेजाब कांड में एक छात्रा का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। यह घटना उस समय हुई जब छात्रा अपने घर में सो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे अचानक उसके कमरे की लाइट बंद कर दी गई और इसी दौरान किसी ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा के चेहरे पर गहरे जख्म हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: पटना में बेलगाम बाइक ने ली जान, सुबह ड्यूटी पर निकले कर्मी को कुचला
घटना के बाद छात्रा ने स्पष्ट रूप से किसी भी तरह के प्रेम-प्रसंग से इनकार किया है। हालांकि, जांच में जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार इस वारदात को प्रियांशु कुमार नाम के युवक ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती के चचेरा चाचा के मामा का बेटा है। युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। युवती द्वारा आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद वह और नाराज हो गया। इसी नाराजगी और जुनून में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पारिवारिक मामला होने के कारण पहले कभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, जिसका फायदा आरोपी उठाता रहा।
यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत मामले में SIT ने आगे बढ़ाया एक और कदम, माता पिता समेत 8...
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तेजाब कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना समाज में बढ़ती मानसिक विकृति और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने पीड़िता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
मोतिहारी में छात्रा पर हुआ तेजाब हमला बेहद दुखद है। यह घटना दिखाती है कि आज भी कई लोग “ना” को स्वीकार नहीं कर पाते, यही वजह है की आरोपी ने बदले की भावना से लड़की के ऊपर तेजाब फेका। तेजाब हमला सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि पूरे जीवन को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि दोबारा कोई ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे। साथ ही समाज और प्रशासन को मिलकर पीड़िता की हर संभव मदद करनी चाहिए।