आकाश यादव ने शेयर किया अनुष्का यादव की बेटी का नाम, फोटो के साथ लिखा...
पटना: वर्ष 2024 के मई महीने में अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ कथित रिश्ते की वजह से लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में आये थे। इस कथित प्रेम प्रसंग की वजह से उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया और अब एक बार फिर उसी मामले में तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं। हालांकि मामला सामने आते ही आनन फानन में तेज प्रताप यादव ने प्रेस वार्ता कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश जरुर की है लेकिन फ़िलहाल यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
दरअसल जानकारी सामने आ रही है कि बीते आठ फरवरी को अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि इसमें मुख्य मामला यह था कि अस्पताल में बच्ची के पिता के नाम पर तेज प्रताप का नाम लिखा हुआ है जिसके बाद यह मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया। तेज प्रताप यादव ने तो अपना पल्ला जरुर झाड़ लिया लेकिन उनकी कथित प्रेमिका के भाई आकाश यादव ने कहा था कि वह बहुत जल्द ही सबूत के साथ सामने आयेंगे और सबको सच बतायेंगे लेकिन इससे पहले आकाश यादव ने अपनी भांजी का एक फोटो शेयर किया है। आकाश का यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में आकाश यादव ने बच्ची का नाम भी बताया है।

यह भी पढ़ें - पटना सिविल कोर्ट फिर निशाने पर! छठी बार बम धमकी, पप्पू यादव की सुनवाई फिर टली
दरअसल अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें एक नवजात बच्चा एक जवान व्यक्ति का ऊँगली थामे हुए है। इस पोस्ट में आकाश ने लिखा है 'मेरी उज्जैनी'। यह पोस्ट देखते ही देखते काफी वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार यह मामला चर्चा में तब आया जब अनुष्का यादव का इलाज वाला डॉक्टर का एक पर्चा सामने आया। इस पर्चे में पति के नाम के जगह पर तेज प्रताप लिखा हुआ है। यह पर्चा राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके के एक निजी अस्पताल का है। इस पर्चा के सामने आते ही यह खबर फ़ैल गई कि अनुष्का यादव की बेटी के पिता तेज प्रताप यादव हैं। हालांकि अभी इस मामले में कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन तेज प्रताप यादव ने इस मामले अपना पल्ला जरुर झाड लिया है और उन्होंने आकाश भाटी उर्फ़ आकाश गुर्जर नामक एक युवक को उसका असली पिता बताया है।
यह भी पढ़ें - आक्रोशित हो धरना पर बैठ गये पटना सिविल कोर्ट के वकील, बार बार उड़ाने की धमकी से हैं परेशान...