darsh news

औरंगाबाद में 4 नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पांचवीं का चल रहा इलाज, गांव में कोई बोलने के लिए तैयार नहीं...

aurangabad me nabalig ki maut bani mistry

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। घटना में चार नाबालिग किशोरी की मौत हो गई जबकि एक का अभी इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो कोई भी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। घटना पुलिस के लिए एक अजब मिस्ट्री बन गई है जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सकते में हैं। बताया जा रहा है कि बीते 29 जनवरी को गांव की 5 किशोरियों ने एक साथ जहर खा लिया था जिसमें 4 की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जबकि एक का अब भी इलाज जारी है। पांचवीं किशोरी का इलाज कहाँ और किस अस्पताल में चल रहा है पुलिस को इसकी भी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें     -    कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, बोर्ड ने छात्रों के लिए किया गाइडलाइन्स....

मामला औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा का है। बताया जा रहा है कि करीब 20 घरों वाले इस गांव में बीते 29 जनवरी को 5 किशोरी ने एक साथ जहर खा लिया जिसमें 4 की मौत हो गई। फ़िलहाल किशोरियों ने जहर क्यों खाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। रविवार को घटना की पुष्टि के लिए डीएसपी अशोक कुमार दास, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों ने मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियो ने जिस किसी से भी पूछताछ की कोशिश की सबने कोई न कोई बहाना बना कर मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही। वहीं पुलिस जिस वक्त गांव में पहुंची थी उस वक्त गांव में केवल महिलाएं थी, कोई पुरुष दिखाई नहीं दिया जबकि कई घरों में ताला लगा हुआ मिला। घटना को लेकर पूरे इलाके में तरह तरह की चर्चाएँ जारी है लेकिन पुलिस के सामने कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें     -    कुख्यात छोटे सरकार हत्याकांड में 9वां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर...


Scan and join

darsh news whats app qr