गया जी: बिहार में एक तरफ सरकार लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है तो दूसरी तरफ बिजली चोरी के विरुद्ध कार्रवाई भी जारी है। इसी कड़ी में गया जी में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है और 12 लोगों पर FIR दर्ज किया है जबकि भारी जुर्माना भी लगाया है। कार्यपालक अभियंता ई विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाये गए छापेमारी अभियान में अवैध रूप से बिजली की चोरी करते हुए दो औद्योगिक परिसर के साथ ही कई लोगों पर कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें - राजधानी पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हैवानियत, दोस्त ने ही होटल में ले जा कर...
जांच के दौरान बिजली विभाग के कर्मियों ने बिना वैध कनेक्शन के सीधे लाइन से बिजली का उपयोग कर रहे थे, जबकि कुछ ने मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी कर रहे थे। बिजली की चोरी की वजह से बिजली विभाग को लाखों रूपये का राजस्व नुकसान हो रहा था। बिजली चंदौती थाना क्षेत्र के एक उपभोक्ता पर करीब 2.32 लाख रूपये, चाकंद थाना क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं पर 1.08 लाख और 1.32 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता इ विनोद कुमार ने कहा कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है जिसके लिए जुर्माना के साथ ही सजा का भी प्रावधान है। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वेईध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।
यह भी पढ़ें - धनकुबेर निकले शिवहर के उप विकास आयुक्त, उपहार में भी ली लाखों की संपत्ति, पत्नी के नाम से...
गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट