पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिकॉर्ड समय में इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया और अब दसवीं परीक्षा परिणाम भी उसी तरह से जारी करने की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों की कॉपी जांच पूरी कर ली गई है और अब टॉप करने वाले छात्रों का सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। टॉपर के सत्यापन के साथ ही बोर्ड अपने वेबसाइट पर मार्कशीट अपलोड करना शुरू कर देगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट पर मार्कशीट अपलोड होने के बाद परिणाम भी जारी कर दिया जायेगा। बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं परीक्षा का परिणाम www.matricbiharboard.com, results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जायेगा। इसके साथ ही परीक्षार्थी बोर्ड के वेबसाइट के अलावे अन्य कई थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - समृद्धि यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी लालू-राबड़ी कार्यकाल पर बरसे CM नीतीश, बताई अपनी सरकार की उपलब्धियां..
10वीं परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि अभी बोर्ड की तरफ से घोषित नहीं की गई है लेकिन पूरी उम्मीद है कि बोर्ड परीक्षाफल प्रकाशित करने से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी जानकारी देगा। इससे पहले अभी टॉपर का सत्यापन राजधानी पटना में स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय में जारी है। बता दें कि परिणाम के बाद छात्र अपना मार्कशीट अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - 'मुख्यमंत्री जी बिहार को आपकी जरूरत है', बिहारशरीफ में नीतीश की जनसभा में युवक ने लहराया पोस्टर तो भावुक हो उठे CM