पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज अंतिम दिन है और इस दौरान वे अपने गृह जिला नालंदा तथा राजधानी पटना पहुंचे। नालंदा के बिहारशरीफ में सीएम नीतीश ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया साथ ही क्रियान्वित  योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सीएम नीतीश ने बिहारशरीफ में एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम नीतीश की जनसभा के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला जब एक युवक ने मुख्यमंत्री से बिहार छोड़ कर नहीं जाने की अपील वाली एक पोस्टर लहराया। पोस्टर देख कर सीएम नीतीश भी भावुक हो गए और उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से कह कर पोस्टर को अपने पास मंगवा लिया।

यह भी पढ़ें     -      पटना और नालंदा में आज समृद्धि यात्रा का आखिरी दिन, नीतीश करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन!

दरअसल बिहारशरीफ में जनसभा के दौरान दूसरे नेता मंच से संबोधित कर रहे थे जबकि सीएम नीतीश बैठे हुए थे। इस दौरान भीड़ में से एक युवक ने अपने हाथ में पोस्टर लेकर लहराया जिस पर लिखा था कि 'आदरणीय नीतीश कुमार जी, कृपया मुख्यमंत्री पद न छोड़ें। आपकी बिहार को आवश्यकता है।' इस पोस्टर को देखने के बाद सीएम नीतीश भावुक हो उठे और अपने अधिकारियों से कह कर उस पोस्टर को अपने पास मंगवाया। इस दौरान सीएम नीतीश का चेहरा काफी भावुक दिखा। इस दौरान भीड़ ने बिहार का CM कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो और हमें छोड़ कर मत जाइए मुख्यमंत्री जी जैसे नारे भी लगे।

बता दें कि सीएम नीतीश ने जनसभा को संबोधित भी किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि 2005 में जब NDA की सरकार आई उसके बाद बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ। उसके पहले बिहार की जो स्थिति थी वह सब लोग जान लीजिये। पहले लोग शाम में अपने घरों से निकलने से डरते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों का बुरा हाल था।वे लोग गड़बड़ करते थे और राज्य में अक्सर हिंदू मुस्लिम के झगड़े होते थे। जब हमारी सरकार बनी तो हमने हिंदू मुस्लिम के झगड़े खत्म करवाए, राज्य में विकास की और आज बिहार विकास की राह पर देश भर में सबसे आगे है।

यह भी पढ़ें     -       समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के काफिले में अचानक हादसा, फिर महिला पुलिसकर्मी ने क्या कमाल किया आप भी जान रह जाएँगे हैरान