darsh news

राजधानी पटना में बुजुर्ग दंपत्ति लगा रहे गुहार, हमें बचा लो थानेदार, नहीं तो...

Buzurg ki guhar aa

पटना: एक तरफ बिहार पुलिस और उसके मुखिया राजधानी पटना में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जायेगा। बुजुर्ग से घर घर जा कर उनसे उनकी परेशानी को जानकारी ली जाएगी और सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। लेकिन राजधानी पटना में ही एक बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही पड़ोसी से डरे सहमे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

मामला राजधानी पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18A का है जहां रहने वाले बुजुर्ग रामपुकार राय ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने राजीव नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए गुहार लगाई है कि उनके पड़ोसी किसी भी पति पत्नी की हत्या करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें    -    फाइल सबकी है, कार्रवाई सिर्फ विपक्ष पर? पप्पू यादव का सम्राट चौधरी के ऊपर चुनौती भरा बयान

पीड़ित रामपुकार राय ने पुलिस को बताया है कि उनके दो बेटे काम के सिलसिले में पटना से बाहर रहते हैं जबकि वह अपनी पत्नी के साथ यहां रहते हैं। पड़ोसी उनके ऊपर घर बेचने या छोड़ कर जाने का दबाव बना रहे हैं और अलग अलग तरीके से परेशान करते हैं। अक्सर पड़ोसी बुजुर्ग दंपत्ति के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं।

बुजुर्ग दंपत्ति ने पुलिस को आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में राजीव नगर थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें      -  परिवहन विभाग सख्त: 40 परिवहन अधिकारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज….जरूर पढ़ें

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr