बिहार में इस दिन से शुरू होगी जनगणना, गिनी जाएगी जातियां भी...
पटना: बिहार में अब जनगणना की तारीखों का एलान हो गया है। जनगणना दो चरणों में होगा जो 45 दिनों की अवधि में पूर्ण कराई जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग द्वारा पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण अप्रैल महीने में शुरू होगा जबकि मई में दूसरे चरण की शुरुआत होगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि 17 अप्रैल से 1 मई तक जनगणना चलेगी और इसके बाद 2 मई से 31 मई तक घर घर सर्वेक्षण और मकान सूचीकरण का काम किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - टी-20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पर बड़ा अपडेट, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की पहल पर...
जनगणना 2027 में इस बार लोगों के साथ जातियों की भी गणना की जाएगी। इस मामले को लेकर संसद में केंद्र सरकार ने भी बताया था कि जनगणना दो चरणों में पूर्ण किया जाता है। पहले चरण में मकानों की सूचीकरण की जाती है जिसमें हर परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाएं समेत अन्य चीजों की जानकारी जुटाई जाती है। जबकि दूसरे चरण में व्यक्ति के जनसांख्यिकीय, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जानकारी ली जाती है। इसी दौरान जाति से संबंधित प्रश्न भी जोड़ा जायेगा।
यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र