darsh news

पटना में बेखौफ हुए अपराधी , दिन-दहाड़े घर में घुसकर की फायरिंग

criminals became fearless in patna

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ स्थित लोयला स्कूल के ठीक सामने दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई। नकाब पहने एक अपराधी ने एक घर में घुसकर शंभू नामक व्यक्ति पर हत्या की नीयत से गोली चला दी। गनीमत रही कि शंभू की जान बच गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए आरोपी अपराधी को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद दीघा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित शंभू ने पुलिस को बताया कि बीते वर्ष उनसे करीब 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने के कारण ही अपराधी ने इस वारदात को अंजाम दिया। शंभू के बयान के आधार पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Most Wanted अपराधी मनोज-मानिक गिरफ्तारी से पहले वीडियो में खुद कहा, ‘पुलिस कभी भी फर्जी एनकाउंटर कर सकती है’

पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या वह किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़ा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ा दी है।


Scan and join

darsh news whats app qr