darsh news

NEET छात्रा की मौत मामले में गृह मंत्री ने DGP को किया तलब, IG-SSP समेत SIT चीफ भी पहुंचे...

dgp pahunche grih mantri ke awas

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही नीट छात्रा की मौत मामले में पुलिस पर सवाल उठने के बाद अब गृह मंत्री सम्राट चौधरी पूरी नजर बनाये हुए हैं। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले की जांच प्रगति पर रिपोर्ट लेने के लिए शुक्रवार को बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी विनय कुमार को तलब किया। गृह मंत्री के बुलावे पर डीजीपी आईजी जितेंद्र राणा, SSP, ASP भी पहुंचे हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री के आवास पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी पहुंचे हैं जहां वे केस में जांच की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें     -      NEET छात्रा मौत मामले में DGP ने IG जितेंद्र राणा को किया तलब, की SIT जांच की समीक्षा

बता दें की थोड़ी देर पहले ही डीजीपी विनय कुमार ने पटना के आईजी जितेंद्र राणा से मामले की पूरी जानकारी ली है। और अब सभी लोग गृह मंत्री के आवास पर पहुंचे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार SIT की जांच अब अंतिम दौर में है और DNA रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि इस बीच पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है जबकि गुरुवार को चित्रगुप्त नगर की तत्कालीन थानाध्यक्ष रौशनी कुमारी से भी घंटों पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें     -      NEET छात्रा के साथ गलत हुआ है, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से बात करते हुए प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की महिला स्टाफ ने किया बड़ा खुलासा...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr