Join Us On WhatsApp

NEET छात्रा के साथ गलत हुआ है, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से बात करते हुए प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की महिला स्टाफ ने किया बड़ा खुलासा...

राजधानी पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया है कि प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में काम करने वाली एक महिला स्टाफ ने सारी बातें फोन पर बताई है, वीडियो भी.

neet girl case
NEET छात्रा के साथ गलत हुआ है, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से बात करते हुए प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की छात्रा की मौत मामले में SIT जांच कर रही है। इस मामले में SIT या पुलिस की तरफ से कोई जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन इस मुद्दे को जोर शोर से उठाने वाले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक बड़ा धमाका किया है। पप्पू यादव ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वह जिस महिला से फोन पर बात कर रहे हैं वह प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में नर्स के पद कार्यरत थी और उसने ही छात्रा के साथ हैवानियत की बात सार्वजनिक की थी। वीडियो में पप्पू यादव महिला से कई `सवाल कर रहे हैं और वह महिला एक से एक खुलासे कर रही है जिसके बाद प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप साबित होते दिख रहे हैं।

हालांकि पप्पू यादव जिस महिला से फोन पर बात कर रहे हैं वह कौन है इस बात की पुष्टि दर्श न्यूज़ नहीं करती है लेकिन पप्पू यादव का दावा और फोन पर बात कर रही महिला लगातार दावा कर रही है कि वह प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में नर्स थी। महिला फोन पर पप्पू यादव को फोन पर बता रही है कि जब छात्रा हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी उस वक्त ड्यूटी डॉक्टर समेत अन्य सभी कर्मियों ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि उसके साथ कुछ न कुछ गलत हुआ है। इसके साथ ही महिला ने यह भी दावा किया है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान छात्रा पीरियड्स में नहीं थी। उसने पप्पू यादव को बताया कि जब छात्रा अस्पताल में भर्ती हुई थी तब सारे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने कहा था कि छात्रा के साथ गलत हुआ है।

यह भी पढ़ें     -     NEET छात्रा मौत मामले में पूरी हो गई SIT की जांच? तत्कालीन थानाध्यक्ष से हुई घंटों पूछताछ...

महिला पप्पू यादव को यह भी बता रही है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान छात्रा बेहोश थी और करीब दो दिनों के बाद जब वह होश में आई तो फिर लोगों की चहलकदमी बढ़ गई और लोग उसे मैनेज करने की कोशिश में जुट गई। इस दौरान उसने यह भी बताया कि मैंने एक महिला को छात्रा की मां को रूपये और इलाज का खर्च उठाने की बात कह रही थी जिसके बाद उसने वहां हंगामा भी किया था कि मुझे रूपये नहीं बल्कि मेरी बेटी वापस चाहिए। इस दौरान महिला ने बताया कि छात्रा होश में आने के बाद दुबारा बेहोश कैसे हुई इस बात की जानकारी मुझे नहीं है लेकिन यह साफ है कि इसमें कई सारे लोग मिले हुए हैं।

महिला ने कहा कि इस मामले के बाद हॉस्पिटल से मुझे भी बार बार फोन कर बुलाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इधर उधर कुछ भी मत बोलो, जो भी बात करना है हॉस्पिटल में आ कर हमसे बात करो अन्यथा तुम्हारे ऊपर FIR कर देंगे फिर समझना। महिला ने अपने ऊपर खतरा बताते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को बताया कि बिहार में अक्सर रेप पीड़िता की अस्पताल में हत्या कर दी जाती है। इसके साथ ही महिला ने कहा कि छात्रा के बारे में अस्पताल की तरफ से जो भी रिपोर्ट्स जारी किये गए हैं वह सब बनावटी बातें हैं जबकि सच कुछ और ही है। महिला ने दावा किया कि मैं अंतिम समय तक ड्यूटी डॉक्टरों से यही सुना है कि चाहे कोई कुछ भी बोले लेकिन उसके साथ कुछ न कुछ गलत हुआ है।

यह भी पढ़ें     -     नीतीश कैबिनेट की बैठक में 32 योजनाओं पर लगी मुहर, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत अन्य कई एजेंडे...

पटना से दक्षा प्रिया की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp