darsh news

दहेज की आग में जली स्तुति, शादी के बस 9 महीने हुए थे…

dowry case in nalanda

नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरामा गांव से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 वर्षीय नवविवाहिता स्तुति कुमारी का ससुराल में अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका मणिकांत कुमार उर्फ़ पिंटू की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि घर में सभी ससुराल वाले फरार थे और उनका बेटी का शव अधजला हुआ जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने तुरंत हिलसा डीएसपी शैलजा और थरथरी थाना की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर सदर अस्पताल, बिहारशरीफ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: रामकृपाल यादव ने RJD पर तंज कसते हुए कहा है कि: “राजद का जमाना खत्म हो चुका है और RJD अब शुन्य हो चुकी है”

पीड़ित परिवार के अनुसार, दहेज में एक सोने की सिकड़ी देने को लेकर विवाद हुआ था। मृतका के पिता ने बताया कि उनके दामाद और ससुराल के अन्य सदस्यों ने पैसे की व्यवस्था न होने पर बेटी के साथ मारपीट की और उसे जला कर हत्या कर दी। उन्होंने फोन पर परिवार को यह झूठा बताया कि स्तुति की मौत करंट लगने से हुई है। स्तुति की शादी 9 माह पहले बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र, तुंगी गांव निवासी सतीश कुमार ने धूमधाम से की थी। मृतका के पिता जब वीडियो कॉल पर बेटी को दिखाने के लिए कहे, तो दामाद ने बहाना बनाकर कॉल काट दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिवार जब ससुराल पहुंचा तो घर का दृश्य देख सभी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में हिन्दू-मुस्लिम विवाद: छोटे से विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों गुटों में जमकर हुई पत्थरबाज़ी

हिलसा डीएसपी शैलजा ने बताया कि FSL टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।इस घटना ने नालंदा जिले में सुरक्षा और दहेज प्रथा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr