सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली हुए ढेर, सुरक्षा बल चला रही है सर्च ऑपरेशन....
पश्चिमी सिंहभूम: इन दिनों पूरे देश में केंद्र सरकार विभिन्न राज्य सरकारों के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है। केंद्र सरकार ने मार्च 2025 तक देश से नक्सलियों के खात्मे का है जिसके अनुसार लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड में गुरुवार की सुबह से सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक करोड़ रूपये के इनामी नक्सली समेत 10 को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
यह भी पढ़ें - बिहार में अपराधी बेलगाम, गृह मंत्री ने यह कह झाड़ लिया पल्ला...
जानकारी के अनुसार झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबल और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रूपये के इनामी नक्सली अनल दा समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया। मामले की पुष्टि करते हुए डीआईजी अनुरंजन क्सिपोट्टाने करते हुए कहा कि छोटानागरा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सली मौजूद हैं जिसके आधार पर झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों से खुद को घिरते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और दोनों तरफ से दर्जनों राउंड की फायरिंग हुई।
काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले जबकि कई मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रूपये के इनामी अनल दा समेत 10 नक्सली ढेर किये गए हैं। बताया जा रहा है कि इस इलाके में कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं जिसमें माओवादी संगठन के टॉप लीडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल शामिल हैं। फ़िलहाल सुरक्षा बल जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर रही है।
यह भी पढ़ें - 27 जनवरी को हड़ताल पर जायेंगे देश भर के 8 लाख बैंककर्मी, ये है मांग...