darsh news

दरभंगा में हिन्दू-मुस्लिम विवाद: छोटे से विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों गुटों में जमकर हुई पत्थरबाज़ी

hindu muslim vivad

दरभंगा:  हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के बीच एक बार फिर से विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 26 january के दिन सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। हिन्दू पक्ष का आरोप था कि “जय श्री राम” का डीजे बजाने से मुस्लिम पक्ष को आपत्ति हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। स्थानीय अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में 27 january के दिन यह मामला दोबारा भड़क गया। सूत्रों के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने बाइक को लेकर नाराजगी जताई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: पटना होटल कमरा नंबर 103 में रिटायर्ड अधिकारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले विदेशी नोट और दस्तावेज, वजह .... पढ़ें पूरी खबर

एसएसपी जागुनाथ रेड्डी ने बताया कि बाइक को लेकर विवाद शुरू हुआ था, लेकिन मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। बेनीपुर SDPO सहित भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता से हंगामा काबू में आया और हालात फिलहाल नियंत्रित हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का हिंसक व्यवहार कानून के खिलाफ है और भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए दोनों समुदायों को संवाद के रास्ते अपनाने होंगे।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मामले में बड़ा ट्विस्ट: DNA सबूत के बाद अब POCSO एक्ट की एंट्री, खुलने वाला है सच !!

यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि हिन्दू-मुस्लिम समुदायों के बीच छोटे विवाद भी बड़े संघर्ष का रूप ले सकते हैं। इसलिए सभी पक्षों को समझदारी और संयम से काम लेना होगा। गाँव के लोग और प्रशासन दोनों मिलकर स्थिति को शांतिपूर्ण रखने की कोशिश कर रहे हैं। 



Scan and join

darsh news whats app qr