Join Us On WhatsApp

पटना में होटल कमरा नंबर 103 में रिटायर्ड अधिकारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले विदेशी नोट और दस्तावेज, वजह .... पढ़ें पूरी खबर

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल ग्रैंड शिला में ठहरे एक रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

officer death conspiracy in patna
पटना में होटल कमरा नंबर 103 में रिटायर्ड अधिकारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले विदेशी नोट और दस्तावे- फोटो : Darsh News

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल ग्रैंड शिला में एक रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो इंग्लैंड में बिजली विभाग से रिटायर्ड अधिकारी थे। वह पिछले 9 दिनों से होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे हुए थे। होटल स्टाफ के अनुसार, अजय कुमार शर्मा 18 जनवरी को होटल में चेक-इन किए थे। रविवार को वह किसी काम से बाहर गए थे और शाम करीब 4:28 बजे होटल लौटे। कमरे में जाने के बाद उन्होंने भोजन नहीं करने की बात कही और सिर्फ फल मंगवाए थे। रात में आखिरी बार उन्होंने वाई-फाई को लेकर होटल के रिसेप्शन पर कॉल किया था। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मामले में बड़ा ट्विस्ट: DNA सबूत के बाद अब POCSO एक्ट की एंट्री, खुलने वाला है सच !!

सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई हलचल नहीं दिखी तो होटल कर्मियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान अजय कुमार शर्मा को लेने आने वाले ड्राइवर ने भी होटल में फोन किया। इसके बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत जक्कनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। कमरे के अंदर अजय कुमार शर्मा का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एएसपी अभिनव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल के स्टाफ और मालिक से पूछताछ की है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और एंट्री-एग्जिट रजिस्टर की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: मेष से मीन तक, किस राशि का चमकेगा दिन, किसे रहना होगा सतर्क

मृतक के सूटकेस से परिजनों से जुड़ी जानकारी मिली, जिसके आधार पर उनके परिवार को सूचना दी गई है। पुलिस ने कमरे से मिले दस्तावेज, भारतीय मुद्रा और पाउंड को जब्त कर सीजर लिस्ट तैयार की है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन भारत नहीं पहुंच सके थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp