साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा सोमवार आज यानी 18 नवंबर को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.ऐसे में एक्ट्रेस के इस स्पेशल डे पर उनके सभी फैंस और चाहने वाले उन्हें विश कर रहे हैं.इसी कड़ी में एक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवन ने भी खास अंदाज में अपनी बीवी को बर्थडे विश कर रहा है. बता दे की विग्नेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है,वही इस पोस्ट के माध्यम से विग्नेश शिवन ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस नयनतारा के बर्थडे विश किया है.मालूम हो की एक्ट्रेस के पति ने अपनी इंस्टा पोस्ट में बीबी से प्यार का इजहार किया और बताया कि उन्हें उन पर बहुत गर्व है.जो पोस्ट विग्नेश ने अपनी बीवी को बर्थडे विश करते हुए लिखा है इसमें उन्होंने लिखा है की,“जन्मदिन मुबारक हो मेरे उयिर…तुम्हारे लिए मेरा सम्मान तुम्हारे लिए मेरे प्यार से लाखों गुना ज्यादा है! आप मेरे थंगमेमी कौन हैं!" उन्होंने डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा - बियॉन्ड द फेयरी टेल' देखते हुए अपनी एक झलक भी शेयर की है.