आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ी एमएस धोनी शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च को पुष्टि की कि धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण लगभग दो हफ्तों तक टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी इस सीजन के पहले चार मैच मिस कर सकते हैं, जो CSK के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच, 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में उनकी अनुपस्थिति टीम पर साफ तौर पर असर डाल सकती है।
यह भी पढ़ें : बिहार के मंत्री और अधिकारी चलेंगे और भी अधिक प्रीमियम कारों में, सरकार ने बढ़ा दी है...
धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। संभावित विकल्पों में संजू सैमसन और युवा खिलाड़ी उर्विल पटेल का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। सबसे बड़ी चिंता सिर्फ विकेटकीपिंग नहीं, बल्कि फिनिशिंग और नेतृत्व को लेकर है। धोनी ने कई मौकों पर CSK को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है और उनके अनुभव की भरपाई करना आसान नहीं होगा। शुरुआती मैचों में टीम को अपनी बेंच स्ट्रेंथ और नए खिलाड़ियों की क्षमता पर भरोसा करना होगा।
यह भी पढ़ें : एक छोटी सी चूक और थाना में हो गया बड़ा कांड, एक मामले में गिरफ्तार महिला कैदी...
गौरतलब है कि 44 साल के धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आईपीएल में उनका प्रभाव आज भी बरकरार है। पिछले सीजन में उन्होंने 135 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे और जरूरत पड़ने पर कप्तानी भी संभाली थी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि धोनी की वापसी कब होती है और CSK उनकी गैरमौजूदगी में कैसा प्रदर्शन करती है।