इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज शनिवार, 28 मार्च को होने जा रहा है, लेकिन इस बार का टूर्नामेंट पिछले वर्षों से अलग होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार IPL की ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला लिया है। यह कदम पिछले साल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CBI से पूछा 'डेढ़ महीने में क्या...'
याद दिला दें कि 4 जून 2025 को RCB की जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे। उस हादसे ने पूरे क्रिकेट प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया था। BCCI ने इस घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना भव्य सेरेमनी के करने का निर्णय लिया है।BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि “IPL 2026 की शुरुआत इस बार सीधे मैच से होगी। हमने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि पिछले साल हुई दुखद घटना के मृतकों को सम्मान और श्रद्धांजलि दी जा सके। हमारा मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”
इस वर्ष आईपीएल का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की भीड़-सम्बंधित घटना से बचा जा सके। इससे यह साफ है कि IPL 2026 सिर्फ क्रिकेट का उत्सव नहीं बल्कि सुरक्षा और श्रद्धांजलि का भी प्रतीक होगा। प्रशंसकों को इस बार मैच के रोमांच और खेल पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलेगा।




