अररिया: अररिया में बीते सोमवार को खेत से एक महिला के शव बरामदगी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया कि वे लोग महिला की शादी से नाखुश थे इसलिए उसकी हत्या कर दी। घटना को अररिया के बौसी थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव की है जहां वार्ड संख्या 9 निवासी रुबैसा खातून का शव सोमवार की दोपहर मक्के के खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आनन फानन में एक टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी और अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें - भागलपुर के बाद अब सीवान में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, सरेआम फायरिंग कर एक व्यक्ति की ले ली थी जान
घटना को लेकर अररिया के एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि बीते दिनों महिला का शव बरामदगी मामले की छानबीन की गई और वैज्ञानिक तथा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक महिला मरजीना खातून भी शामिल है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि मृतिका ने उसके पति से शादी कर ली थी और उसका पति अब उसे तलाक देने की तैयारी में जुटा था। पति से तलाक मिलने की आशंका की वजह से उसने अपने अक अन्य साथी स्थानीय मो मीनाज से अपनी बात शेयर की और महिला की हत्या के लिए तैयार किया और दोनों ने हत्या का शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें - सड़क हादसा में महिला के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस पर भी की पत्थरबाजी दारोगा जख्मी
अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट