मुजफ्फरपुर: बिहार में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं हो रही। एक बार फिर मुजफ्फरपुर में बदमाश ने दिनदहाड़े गोलीबारी की जिसमें के युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज के समीप की है। फ़िलहाल घायल युवती मदीना का इलाज गंभीर हालत में SKMCH में कराया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवती अपनी भाभी के साथ ई रिक्शा में सवार हो कर घर जा रही थी इसी दौरान बदमाशों ने ई-रिक्शा रुकवाया उअर धमकी देते हुए कहा कि केस वापस नहीं लिया तो जान से मार दिया जायेगा। इसके बाद बदमाश ने महिला को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसके बाद उसके पेट और फेफड़े में गोली लग गई। फ़िलहाल युवती को गंभीर हालत में SKMCH में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - गया जी पुलिस लाइन में लगी आग, लाखों रूपये की संपत्ति का हुआ नुकसान
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि घायल युवती का मोहम्मद शमशाद शेख नाम के एक युवक के साथ पांच वर्षों से प्रेम सबंध था। इस दौरान युवक ने युवती से करीब 10-12 लाख रूपये भी लिए थे। युवती ने जब शादी का दबाव युवक पर बनाया तो युवक ने उससे रिश्ता तोड़ लिया और शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद उसने बोचहा थाना में मामल दर्ज कराया था। इसके बाद से युवक अक्सर केस खत्म करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देता था। फ़िलहाल घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपराधी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है।