गया जी: राज्य में इन दिनों भीषण गर्मी के साथ ही अगलगी की घटना में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते कई दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में खेतों में लगे फसल और घरों में आग लगने की खबर आई और अब गया जी पुलिस लाइन में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आगलगी के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि तत्काल अग्निशमन टीम की मौके पर पहुंची और कोई बड़ी घटना होने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। फ़िलहाल किसी तरह की जान माल के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी एक अनुसार गया जी पुलिस लाइन में स्थित बैटरी गोदाम में गुरुवार को आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मामले की सूचना पर आनन फानन में अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मामले को लेकर अग्निशमन टीम के पदाधिकारी ने बताया कि जहां आग लगी थी वह बैटरी का गोदाम है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बैटरी में डाले गए रासायनिक और ज्वलनशील पदार्थों में आग पकड़ने पर विस्फोट और बड़े नुकसान हो सकते थे। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है, फ़िलहाल जांच के बाद ही मुख्य कारण स्पष्ट हो पायेगा।

यह भी पढ़ें    -     भोजपुर में अहले सुबह गरजी अपराधियों की बंदूक, शिक्षक की गोली मार कर दी हत्या

वहीं मामले को लेकर बताया जा रहा है कि आग की वजह से लाखों रूपये मूल्य के बैटरी समेत अन्य उपकरण और सामान जल कर राख हो गए। गनीमत रही कि आग के विकराल रूप धारण करने से पहले ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काबू पा लिया। वहीं अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें    -     कल सम्राट विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत, डिप्टी CM विजय चौधरी ने कहा 'सरकार नई रास्ता वही'

गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट

YouTube Video