भोजपुर: बड़ी खबर भोजपुर से है जहां गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। शिक्षक की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में अपराधियों ने शिक्षक की हत्या की है। फ़िलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक शिक्षक की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नीरज कुमार पाल के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले अपराधियों ने रेकी भी की थी और गुरुवार की अहले सुबह गोली मार कर हत्या कर दी।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पड़ोसी के साथ नाली बहाने को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। तीन चार दिन पहले भी कहासुनी हुई थी वहीं कुछ लोग पिछले कुछ दिनों से पीछा भी कर रहे थे और आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि अहले सुबह करीब चार बजे मृतक जगने के बाद शौच के लिए निकले थे तभी अपराधियों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनने पर बेटे को जब मैंने देखने भेजा तो वह मृत पड़े थे जिसके बाद आसपास के लोगों को भी मामले की सूचना दी।

यह भी पढ़ें       -     राजधानी पटना में पुलिस पर हमला, दो पुलिस अधिकारी जख्मी, पहले थाना से ले भागा बाइक फिर...

वहीं मामले को लेकर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एक शिक्षक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। फ़िलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पड़ोसी के साथ कुछ जमीनी विवाद की बात बताई है, फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है साथ ही अपराधियों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें       -     इस मामले में बेगूसराय दुनिया के टॉप 20 शहरों में हुआ शामिल, वैश्विक संस्था ने जारी की सूची

YouTube Video