darsh news

NEET छात्रा मामले में पूर्व IPS अमिताभ दास को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस पर लगाये कई गंभीर आरोप...

neet student mamle me amitabh das

पटना: शुक्रवार को राजधानी पटना में पुलिस पूर्व IPS अमिताभ दास के घर छापेमारी के लिए पहुंची। चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस पाटलिपुत्र थाना की मदद से पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में छापेमारी के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान IPS अमिताभ दास की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद मेडिकल की टीम को भी बुलाया गया है।

पटना पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अब उसी मामले में छापेमारी करने के लिए उनके आवास पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार 3 थानों की पुलिस अमिताभ दास के आवास को खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें       -    प्रेमी के साथ रहने की कीमत डेढ़ करोड़ रूपये, पत्नी की मांग को प्रेमिका ने तुरंत माना और...

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीट छात्रा मौत मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस ने बीते 23 जनवरी को उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया था और अब उनके आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची है। बता दें कि मामले में पूर्व IPS अमिताभ दास ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का DNA जांच करवाने की मांग की थी साथ ही उन्होंने कई अन्य आपत्तिजनक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर किया था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ दास को हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर थाना चली गई। इस दौरान पूर्व IPS अमिताभ दास ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीट छात्रा कांड मामले में निशांत कुमार मुख्य आरोपी हैं। मैं इस मामले में CBI डायरेक्टर को सबूत देने के लिए दिल्ली जाने वाला था उसके पहले मेरी अवैध गिरफ्तारी हो गई है। इस दौरान मीडिया ने जब उनसे सबूत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं सारे सबूत CBI को दूंगा। उन्होंने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाया और कहा कि अभी मेरी हत्या करने की भी कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे कुछ चुभा दिया है। इस दौरान मौके पर पहुंची मेडिकल टीम के सदस्यों ने कहा कि पूर्व IPS अमिताभ दास का ब्लड प्रेशर चेक किया गया है और वह ठीक है। 

यह भी पढ़ें       -    राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य सरकार ने दी बड़ी सौगात, 1000 से अधिक महिलाओं को...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr