darsh news

पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे BJP के 'नवीन' बॉस, पूरे दिन की...

nitin nabin in action

नई दिल्ली: बिहार के युवा नेता एवं पांच बार के विधायक नितिन नबीन को भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की कमान संभालते ही नितिन नबीन एक्शन में दिखने लगे हैं। पहले ही दिन उन्होंने दो राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया तो दूसरे दिन ताबड़तोड़ बैठक की। नितिन नबीन ने बुधवार को दिल्ली में स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की तो दूसरी तरफ पार्टी की मजबूती पर भी जोर दिया। दो सत्रों में दिन भर चली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के अधिकारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का भी निर्देश दिया वहीं मनरेगा योजना में बदलाव कर जी राम जी अधिनियम पर कांग्रेस के विरोध को लेकर जवाब देने और इसके होने लाभ को आम लोगों तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें       -       सवाल पूछने पर भड़क गए CO ने युवती को मारा थप्पड़, फिर तो महिलाओं ने भी...

बैठक के दौरान नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देश भर में चुनाव प्रचार अभियान के संचालन के तरीके पर भी चर्चा की और इसे और भी अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद एक नेता ने बताया कि बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संबोधित किया और अधिकारियों को कई अहम निर्देश एवं सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें       -       राज ठाकरे की मनसे मुंबई में नहीं बनने देगी बिहार भवन, CM नीतीश ने 314 करोड़ रूपये...


Scan and join

darsh news whats app qr