darsh news

कुर्सी के सहारे ताकतवर बनने से नहीं बल्कि..., पप्पू यादव ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना...

pappu yadav samrat par barse

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव जेल से निकलने के बाद हमलावर अंदाज में दिखे। जेल के बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले मीडिया से बात करते हुए कई दावे किये साथ ही पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये तो दूसरी तरफ वे गुरुवार को फुलवारीशरीफ इलाके में एक छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतिका छात्रा के परिजनों से मामले की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के अन्य बच्चों के पढाई का खर्च भी उठाने की जिम्मेवारी लेने की बात कही।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम इस गरीब और असहाय परिवार के बच्चों के पढाई लिखाई तथा भविष्य की जिम्मेवारी मेरी होगी। उन्हें जो भी जरूरत होगी, हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने इस दौरान राज्य में महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाये और कहा कि राज्य में बेटियों की सुरक्षा एक गंभीर चिंता का सवाल बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर भी जम कर हमला किया।

यह भी पढ़ें    -     NEET छात्रा मामले में CBI ने शुरू कर दी जांच, SSP को पत्र लिख कर मांगे...

पप्पू यादव ने कहा कि सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। कुर्सी के सहारे ताकतवर बनने से बेहतर है कि अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाये।राज्य में बेटियों के साथ हो रहे अपराध, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाओं पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। कानून व्यवस्था पर ध्यान देने देने की जरूरत है। पप्पू यादव ने कहा कि अपराध और माफियाओं की कोई जाति नहीं होती है, इसलिए किसी भी विशेष जाति को ढाल बना कर अपराधियों को बचाने की प्रवृति बंद होनी चाहिए। कहने और करने में अंतर होता है।

यह भी पढ़ें    -     NEET छात्रा मामले में विवादित बयान देने वाले पूर्व IPS अमिताभ दास पहले भी रहे हैं विवादों में, उन्हें सरकार ने कर दिया था...

पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr