भागलपुर: बिहार में सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर दे रही है और कई तरह के निर्माण कार्य चल भी रहे हैं। इसी कड़ी में भागलपुर के पीरपैंती में बनने वाले थर्मल पॉवर प्लांट के लिए रेलवे कॉरिडोर और सड़क निर्माण की गति भी अब तेज होने वाली है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भू-अर्जन विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए 160.43 एकड़ जमीन चिह्नित की है। इस प्रोजेक्ट में इलाके के 288 किसानों की जमीन शामिल होगी।
पीरपैंती थर्मल पॉवर प्लांट के लिए रेलवे कॉरिडोर और सड़क निर्माण के लिए खिदरपुर, इमामनगर, बसंतपुर, ककरघट, हरिनकोल, महेशराम और चौधरी बसंतपुर मौजे की जमीनें अधिग्रहित की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर किसानों को नोटिस जारी कर दी गई है साथ ही इसे पूरा करने का लक्ष्य 4 अप्रैल तक रखा गया है। जमीन अधिग्रहण के लिए अधिकारी पहले उन किसानों से बात करेंगे जिनकी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसके साथ ही इलाके का निरीक्षण कर, लोक सुनवाई आयोजित की जाएगी तथा योजना से पीड़ित परिवारों का आकलन किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - राजधानी में आपके बाइक या स्कूटी के पास घूम रहे हैं नाबालिग तो रहें सावधान, गायब हो सकती है...
मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी और किसानो को समय से उचित मुआवजा दिया जायेगा। हमारी कोशिश है कि प्रोजेक्ट सही समय पर शुरू किया जा सके वहीं लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े इसका भी ख्याल रखा जायेगा। बता दें कि पीरपैंती थर्मल पॉवर प्लांट के लिए रेलवे कॉरिडोर और सड़क निर्माण से उद्योग, रोजगार और कनेक्टिविटी का फायदा होगा।
यह भी पढ़ें - 'सीएम नीतीश के समर्थकों ने सोचा भी नहीं होगा कि...', सरकारी लैटर शेयर कर भड़के तेजस्वी, कहा...