राजधानी पटना में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है साथ ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है जिनके पास से चोरी के 5 बाइक और स्कूटी भी बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने जो बताया है उसके बाद पुलिस भी हैरान रह गई। दो पहिया वाहन चोरी मामले में कार्रवाई के दौरान पकड़े गए नाबालिग चोर ने बताया कि उसे पहले मास्टर की से बाइक और स्कूटी की चोरी करना सिखाया गया और फिर प्रतिदिन के हिसाब से रूपये भी मिलते हैं। गिरोह का सरगना चोरी के इन दोपहिया वाहनों को फिर बेच देता है।
मामले को लेकर टाउन एसडीपीओ-1 राजीव रंजन ने बताया कि बीते दिनों राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की चोरी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई थी। शिकायतों को देखते हुए एक विशेष टीम बना कर छानबीन शुरू की गई और इस दौरान सीसीटीवी का कुछ फूटेज प्राप्त हुआ जिसके आधार पर 13 वर्ष के एक नाबालिग की पहचान की गई। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी के समीप रहने वाले नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ दो अन्य नाबालिग भी शामिल हैं जो कि एक शराब तस्कर सुनील को चोरी की बाइक और स्कूटी देते हैं।
यह भी पढ़ें - 'सीएम नीतीश के समर्थकों ने सोचा भी नहीं होगा कि...', सरकारी लैटर शेयर कर भड़के तेजस्वी, कहा...
सुनील चोरी के इन बाइक और स्कूटी को शराब तस्करों और कारोबारियों को बेच देता है। पकड़े गए नाबालिग ने बताया कि इन नाबालिगों में से ही एक ने उसे चोरी करना भी सिखाया और उसके पास मास्टर की भी है जिससे स्कूटी की चोरी करना काफी आसन है। पकड़े गए नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दो नाबालिगों को भी पकड़ा साथ ही शराब तस्कर सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी के 5 स्कूटी और एक बाइक बरामद किया गया है जिसमें दो स्कूटी कंकड़बाग थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी जबकि दो स्कूटी और एक बाइक पीरबहोर थाना क्षेत्र से चोरी की गई है।

पकड़े गए नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि एक नाबालिग ही उनका मास्टरमाइंड है और वह उन्हें प्रतिदिन का 500 से 1000 रूपये देता था। ये लोग बाइक की चोरी कर सुनील को देता था जो उन वाहनों को 8 से 10 हजार रूपये में शराब तस्करों और कारोबारियों को बेचता था।एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अन्य कई आरोपियों की भी पहचान की गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें - बिहार में IPS ने शुरू करवाया था अपहरण उद्योग, गुप्तेश्वर पांडेय ने CM और DGP को कहा...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट




