पटना: पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद राजधानी पटना में आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं हो रही है। एक बार फिर राजधानी पटना के खुसरुपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें - राजधानी में आपके बाइक या स्कूटी के पास घूम रहे हैं नाबालिग तो रहें सावधान, गायब हो सकती है...
घटना राजधानी पटना के खुसरुपुर थाना क्षेत्र की है जहां लोदीपुर गांव निवासी आफताब आलम की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक अपने घर ई-रिक्शा में सवार हो कर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे तभी दो अपराधियों ने रास्ते में ही उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन में जुट गई है।
मामले को लेकर ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि परिजन के अनुसार जमीनी विवाद में हत्या की गई है। वहीं मृतक के द्वारा पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाये जाने के सवाल पर ग्रामीण एसपी ने कहा कि फ़िलहाल यह बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा वहीं अन्य मामलों में भी जो दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - 'सीएम नीतीश के समर्थकों ने सोचा भी नहीं होगा कि...', सरकारी लैटर शेयर कर भड़के तेजस्वी, कहा...
पटना से गौरीशंकर प्रसाद की रिपोर्ट




