darsh news

प्रेमी के साथ रहने की कीमत डेढ़ करोड़ रूपये, पत्नी की मांग को प्रेमिका ने तुरंत माना और...

premi ki kimat dedh crore

भोपाल: वर्ष 1997 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की एक फिल्म आई थी 'जुदाई' जिसमें एक पत्नी ने रूपये के लोभ में अपने ही पति की शादी उसकी प्रेमिका से करवा दी थी। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के भोपाल से जहां एक पत्नी ने उसके पति को प्रेमिका के साथ रहने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रूपये कीमत बताई जिसके बाद प्रेमिका ने झट से शर्त स्वीकार कर लिया। हालांकि फिल्म की कहानी और भोपाल की कहानी में कुछ अंतर जरुर है लेकिन इस वाकये ने उस फिल्म की याद जरुर ताजा कर दी है।

दरअसल पिछले 5 वर्षों से भोपाल फॅमिली कोर्ट में चल रहे एक मामले का अंत आपसी सहमति से प्रेमी-प्रेमिका के मिलन से हुआ। इस मिलन के लिए प्रेमी-प्रेमिका ने पत्नी को करीब डेढ़ करोड़ रूपये की संपत्ति देने के लिए राजी हुआ जिसके बाद अब मामले को खत्म कर दिया गया। दरअसल भोपाल में एक 42 वर्षीय सरकारी कर्मी को अपने से 10 वर्ष बड़ी एक महिला अधिकारी के साथ प्यार हो गया। जैसे जैसे दोनों की नजदीकियां बढ़ी सरकारी कर्मचारी के परिवार में दूरियां बढती चली गई और धीरे धीरे परिवार में कलह का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें     -      तो जेल से कब बाहर आयेंगे पप्पू यादव? कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी मामलों में...

पति पत्नी के बीच आपसी विवाद से तंग आ कर उनकी बड़ी बेटी ने फॅमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जहां सभी की काउंसिलिंग शुरू हुई। इस दौरान पति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने की बात कही जबकि पत्नी ने अपनी बेटियों की सुरक्षा की चिंता जाहिर करते हुए एक डुप्लेक्स मकान और करीब 27 लाख रूपये की मांग की। पत्नी की कुल मांग की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपये के आसपास थी जिसे उनकी अधिकारी प्रेमिका ने तुरंत स्वीकार कर लिया। सरकारी कर्मी की पत्नी के इस शर्त को प्रेमिका के द्वारा स्वीकार कर लिए जाने के बाद करीब 5 वर्षों से चल रहे मामले का अंत हो गया।

मामले को लेकर प्रेमिका ने कहा कि वह नहीं चाहती है कि उसके परिवार की सुरक्षा में किसी तरह की कमी हो इसलिए उन्होंने अपने प्रेमी की पत्नी की शर्त स्वीकार कर ली और उनकी सुरक्षा को देखते हुए करीब डेढ़ करोड़ रूपये देने के लिए तैयार हो गई। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हैं। अब इस मामले में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से पति पत्नी अलग हो रहे हैं। इस कहानी के सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है वहीं लोग अनायास ही 90 के दशक में आई फिल्म जुदाई की चर्चा करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें     -      जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर को अपराधियों ने देहरादून में भूना, संभलने से पहले ही...


Scan and join

darsh news whats app qr