बुधवार 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो गई और इसके साथ ही देश भर में कई चीजें लोगों के जेब पर भारी भी पड़ने वाली है। आज से देश भर में एलपीजी सिलिंडर के साथ ही हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली है वहीं बैंक में ट्रांजैक्शन करना भी महंगा पड़ेगा तो गाड़ियां भी आज से महंगी हो जाएगी। इसके साथ ही कई अन्य तरह की चीजें भी महंगी हो रही है इसके साथ ही कई अन्य नियमों भी आज से बदलाव लागू होने वाले हैं।
आमजन के जेब पर पड़ेगा असर
1 अप्रैल से देश भर में पेट्रोलियम कंपनियां मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इंधन की कमी के बावजूद आमजन के उपयोग में लाये जाने वाले गैस और डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी तो नहीं की लेकिन आज से देश भर में कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ गये। देश भर में कोम्मेसिअल गैस सिलिंडर 218 रूपये तक महंगा होंगे जिसका असर कहीं न कहीं आमलोगों पर जरुर पड़ेगा। इसका मुख्य कारण है 19 किलो वाले गैस सिलिंडर के दाम में 218 रूपये तक की बढ़ोतरी होना जिसका असर रेस्टोरेंट के खर्च पर पड़ेगा और अंत में यह असर आम लोगों के जेब पर ही पड़ने वाला है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 195.95 रूपये की बढ़ोतरी की गई है और अब यह 2078.50 रूपये में मिलेगा जबकि कोलकाता में 218 रूपये की बढ़ोतरी के साथ एलपीजी का मूल्य 2208 रूपये, मुंबई में 196 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 2031 रूपये और चेन्नई में 203 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 2246.50 रूपये जबकि पटना में अब कमर्शियल गैस सिलिंडर अब 2596 रूपये में मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - बिहार में आज से फिर शुरू होगी बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश...
सफर भी होने वाला है महंगा
इसके साथ ही अब सफ़र करना भी महंगा होने वाला है। पेट्रोलियम कंपनियों ने हवाई जहाजों में उपयोग होने वाले इंधन ATF के दाम में करीब 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है जिससे हवाई यात्रा महंगा हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ फ़ास्टैग के एनुअल पास भी अब 3 हजार रूपये की जगह 3075 रूपये में मिलेंगे जो कि 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही टोल प्लाजा को कैशलेस कर दिया गया है। इसका मतलब है कि टोल प्लाजा पर अब सिर्फ फ़ास्टैग या फिर UPI से ही पेमेंट लिया जायेगा। अगर आपके पास कैश है तो फिर आपको वापस होना पड़ेगा।
वहीं दूसरी तरफ गाड़ियों की कीमतों में भी आज से वृद्धि होने जा रही है। कार के दाम में बढ़ोतरी की वजह से अब कार खरीदने वाले लोगों को अधिक राशि चुकानी होगी। वहीं रेलवे से सफर करने वाले लोगों को भी अपना टिकट अब रिफंड पाने के लिए 8 घंटे पहले कैंसिल करना होगा। हालांकि एक सुविधा दी गई है कि यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।
बैंकिंग और आयकर सेवाओं में भी बदलाव
बैंकिंग क्षेत्र में भी देश की कई बैंकों ने एटीएम से कैश निकासी पर नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत PNB और HDFC जैसे कई बैंकों ने एटीएम से कैश निकासी की लिमिट कम कर दी है। PNB ने अपने ग्राहकों के विभिन्न एटीएम कार्डों पर कैश निकासी की लिमिट को 50 प्रतिशत तक कम कर दिया है। इससे अधिक राशि की निकासी के लिए चेक का उपयोग करना होगा। वहीं HDFC ने एटीएम से UPI के माध्यम से कैश निकासी को भी एटीएम ट्रांजैक्शन में जोड़ना शुरू कर दिया है और यह हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन में गिने जायेंगे। वहीं सट्टेबाजी को कम करने के ली सरकार ने F&O मार्किट में टैक्स दरें बढ़ाने का एलान किया था और यह नियम भी आज से लागू हो रहा है। वहीं इनकम टैक्स फाइलिंग में अब असेसमेंट इयर की जगह टैक्स इयर कहा जायेगा। वहीं अब सैलरीड लोगों को 12.75 लाख रूपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा जबकि अन्य लोगों के लिए 12 लाख रूपये तक की आमदनी टैक्स फ्री होगी।
यह भी पढ़ें - कोर्ट ने तेजी से की सुनवाई और 17 दिनों में आरोपी को दी सजा, इस मामले के बाद अब...




