नई दिल्ली: कल यानि बुधवार से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी और कल से देश भर में कई नई नियम भी लागू हो जायेंगे। इसके तहत एक तरफ जहां टैक्स भरने के नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहा है तो दूसरी तरफ पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम से कैश निकासी पर भी बड़ा नियम लागू किया है। इसके साथ ही पैन कार्ड से संबंधित भी कुछ नियम लागू होगा जबकि कल से देश भर में कई कंपनियों की गाड़ियाँ भी महँगी हो जाएँगी। वहीं हवाई सफ़र और रसोई के खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष 2025 के बजट के अनुसार घोषित नया टैक्स स्लैब लागू हो जायेगा। इसके तहत सैलरिड वर्ग के लोगों के लिए 12.75 लाख रूपये तक की आय टैक्स फ्री हो जाएगी जबकि अन्य के लिए यह सीमा 12 लाख रूपये रहेगी। वहीं टीडीएस कटौती के लिए फॉर्म 16 और 16A की जगह अब फॉर्म 130 और 131 भरना होगा। इसमें टैक्स कैलकुलेशन का ब्यौरा अधिक विस्तार से होगा ताकि ITR भरने में गलतियाँ कम हो। पंजाब नेशनल बैंक भी कल से अपने ग्राहकों के एटीएम कार्ड पर एटीएम से कैश निकासी पर अंकुश लगाने जा रहा है। बैंक ने अब क्लासिक कार्ड पर निकासी की लिमिट 25 हजार रूपये कर दी है जबकि प्लैटिनम कार्ड पर 50 हजार। इससे अधिक कैश के लिए लोगों को चेकबुक का इस्तेमाल करना होगा।

यह भी पढ़ें     -     अणे मार्ग में खास मुलाकात… 12 प्रशिक्षु IAS पहुंचे CM नीतीश के दरबार, जानिये CM ने अधिकारियों से क्या - क्या कहा

1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने या जन्मतिथि बदलने के लिए आधार को जन्म्तिती के रूप में वैलिड डॉक्यूमेंट के रूप में स्वीकार नहीं किया जायेगा, इसके लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया जायेगा। वहीं रेलवे से सफर करने वाले लोगों को अब टिकट रद्द कर रिफंड पाने के लिए ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले आवेदन करना होगा जबकि यह पहले 4 घंटे था। हालांकि रेलवे ने एक सुविधा भी दी है कि यात्री ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। वहीं सड़क से चलने वाले वाहन मालिकों को फ़ास्टैग के अनुअल पास की कीमत में 2.5% प्रतिशत अधिक चुकाना होगा। अब अनुअल पास 3 हजार रूपये की जगह 3 हजार 75 रूपये चुकाने होंगे जो कि 200 टोल ट्रिप के लिए मान्य होगा।

इसके साथ ही अब सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा। अब टोल प्लाजा पर भुगतान केवल फ़ास्टैग या फिर UPI से ही किया जा सकेगा। अब वाहन चालकों को कैश न रख कर डिजिटल पेमेंट करना होगा और ऐसा न करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। 1 अप्रैल की सुबह 6 बजे से गैस सिलिंडर और हवाई इंधन की नई कीमतें जारी होंगी। इसके बाद कमर्शियल सिलिंडर महंगा हो सकता है जबकि ATF का मूल्य बढने से हवाई सफर भी महंगा हो सकता है। जबकि ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमत 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ा रही हैं। इससे नई कार खरीदने के लिए लोगों को 1 अप्रैल से अधिक कीमत देनी होगी।

यह भी पढ़ें     -     NEET Student Case: CBI नहीं पेश कर सकी अब तक के जांच का प्रोग्रेस रिपोर्ट, कोर्ट ने...