बातों ही बातों में अब भाई वीरेंद्र ने भी तेजस्वी पर उठा दिया सवाल, कहा 'ऐसे में किसी भी पार्टी का...'
पटना: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद और लालू परिवार में कलह अब तक शांत नहीं हुई है। रह रह कर हार पर सवाल उठ रहा है और हर बार निशाना पर होते हैं तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी संजय यादव। 2020 विधानसभा चुनाव में 75 सीटें जीतने वाली पार्टी 2025 विधानसभा में मुश्किल से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचा सकी जिसके बाद सबसे पहले लालू परिवार में कलह हुआ जिसे दुनिया ने देखा। अब एक बार फिर हार पर सवाल उठने लगा है और इस बार लालू यादव के खास एवं मनेर विधानसभा के विधायक भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव पर सवाल उठा दिया।
भाई वीरेंद्र एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी को मिली हार पर बात करते हुए टिकट बंटवारे में गलती होने की बात कही और कहा कि दूसरे के कहने पर टिकट बंटवारा करने का हश्र विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। दरअसल भाई वीरेंद्र राजद के पूर्व विधायक विजय मंडल का टिकट कटने पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं और विजय मंडल कभी एक साथ विधायक रह चुके थे। वे एक अच्छे नेता और विधायक रहे हैं और उनका टिकट कटना समझ से परे है। इस बार दूसरे के कहने पर पार्टी में टिकट बंटवारा किया गया जिसका हश्र पार्टी को झेलनी पड़ी। इनका टिकट नहीं कटना चाहिए था और जो हुआ वह गलत हुआ।
यह भी पढ़ें - अब तो कह दीजिये कि..., ललन सिंह ने जब निशांत को कहा तो हंस पड़े CM नीतीश, क्या पार्टी में जल्द ही आयेंगे NK?
भाई वीरेंद्र यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि हमारे पार्टी में कुछ ऐसे नेता हैं जो सिर्फ नाम के समाजवादी हैं। कहते हैं कि तीन-तीन जिला चलाते हैं। ये वैसे नेता हैं जो कहते हैं कि कैमूर जोतते हैं, रोहतास जोतते हैं और आजकल बक्सर भी जोतने की बात कर रहे हैं। ऐसे लोग राजनीति में रहेगे और उनके कहने पर पार्टी टिकट बांटेगी तो किसी भी दल का वही हाल होगा जो हमारे पार्टी की हुई। बता दें कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने तेजस्वी यादव को टिकट बंटवारा समेत अन्य सभी फैसले लेने का अधिकार दे दिया था। इसके बाद तेजस्वी यादव ही चुनाव और पार्टी संबंधित सभी निर्णय ले रहे थे।
कहा जाता है कि तेजस्वी यादव कोई भी निर्णय अपने खास सहयोगी राज्यसभा सांसद संजय यादव के कहने पर ही लेते हैं। हालांकि भाई वीरेंद्र अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भोजपुरी क्षेत्र के एक नेता पर निशाना साध रहे थे लेकिन वह सवाल अब सीधे तेजस्वी यादव के ऊपर उठने लगा है।
यह भी पढ़ें - 61 हजार युवाओं की बदली किस्मत! रोजगार मेले के तहत युवाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र