Join Us On WhatsApp

61 हजार युवाओं की बदली किस्मत! रोजगार मेले के तहत युवाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें रोजगार मेले में 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपे।

pm's rojgaar mela
61 हजार युवाओं की बदली किस्मत! रोजगार मेले के तहत युवाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 18वें रोजगार मेले के अवसर पर देशभर के 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए नई शुरुआत और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का एक महत्वपूर्ण अवसर बना। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2026 की शुरुआत उनके जीवन में नई खुशियां और नए अवसर लेकर आई है। उन्होंने कहा कि जैसे बसंत ऋतु का आगमन होता है, वैसे ही आज से युवाओं के जीवन में भी नए बसंत की शुरुआत हो रही है। यह समय युवाओं को संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ता है और संयोग से यह आयोजन गणतंत्र पर्व के समय हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं, वे सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ये नियुक्ति पत्र एक विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और सरकार लगातार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने में जुटी है। कई देशों के साथ व्यापार और मोबिलिटी समझौते किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए देश और विदेश में रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सारण का दर्दनाक मामला: चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो भी बनाया गया


प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में रोजगार मेला एक मजबूत व्यवस्था बन चुका है, जिसके जरिए लाखों युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी मिली है। डिजिटल मीडिया, क्रिएटर इकोनॉमी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विदेशी निवेश में भी बड़ा इजाफा हुआ है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज के इस कार्यक्रम में 8 हजार से ज्यादा बेटियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम हॉल में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए और उन्होंने इसे अपने जीवन का यादगार पल बताया।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp