darsh news

हैवानियत की हद पार: पहले अगवा किया, फिर दरिंदों ने 17 वर्षीय लड़की के साथ 24 घंटे तक सामूहिक दरिंदगी की

rape case in NALANDA

नालंदा: गया से अगवा कर एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बिहार थाना क्षेत्र की बताई जाती है. पीड़िता ने बताया कि चार युवकों ने उसे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की और बाद में उसे बेहोशी की हालत में घर के समीप छोड़कर फरार हो गए. इस संबंध में पीड़िता ने शनिवार को परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें तीन नामजद और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत मामले में सम्राट चौधरी ने कसा शिकंजा: दस्तावेजों के साथ SIT और CID को बुलाया घर

पीड़िता के अनुसार नाबालिग गया ज़िले में खिलौना बेचने का काम करने वाली आठवीं की छात्रा ने बताई जाती है. जो बीते 22 जनवरी को गया में थी, तभी बाइक सवार गोलू, छोटू और पप्पू अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचे और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर नालंदा ले आए. यहां एक अज्ञात स्थान पर उसे बंधक बना लिया गया और चारों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से गलत काम किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद 23 जनवरी को एक आरोपी उसे बाइक से घर के पास छोड़ गया. होश आने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद थाने में मामला पहुंचा.

यह भी पढ़ें : बंगाल से आ रही शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार!

पीड़िता ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी गोलू उसके घर के पास ही रहने वाला है। स्कूल आने-जाने के दौरान पिछले तीन महीने से उसकी जान-पहचान थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने इस जघन्य वारदात की साजिश रची। महिला थानाध्यक्ष कुमारी उषा सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएँगे। 


Scan and join

darsh news whats app qr