रोहतास: बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में कोई कमी नहीं हो रही है। ताजा मामला रोहतास से है जहां जमीन खरीद बिक्री के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रजा खान के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के एक जमीन खरीद बिक्री को लकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
यह भी पढ़ें - पटना पुलिस ने गुरुग्राम से एक दंपत्ति को किया गिरफ्तार, कारनामे सुन आपके भी उड़ जायेंगे होश...
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक हसन रजा खान बाइक से जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसी दौरान धारदार हथियार से उसके ऊपर लोगों ने हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल हालत में लोगों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तीन महिला समेत दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। एक गैरेज में छापेमारी कर दो कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है साथ ही मृतक की बाइक भी बरामद कर ली है।
यह भी पढ़ें - ममता बनर्जी को टेंशन देगी ओवैसी की पार्टी AIMIM, हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ करेगी गठबंधन
रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट