darsh news

रूसी राष्ट्रपति इस महीने आएंगे भारत, भारत से चिढ़ा डोनाल्ड ट्रंप, मोदी-पुतिन बनाएंगे...

रूसी तेल की खरीद को लेकर अमेरिका भारत से चिढ़ा हुआ है। इसे लेकर ट्रंप ने भारत पर 25% से बढ़ाकर 50% टैरिफ लगा दिया है।

Roosi Rashtrapati is mahine aayenge Bharat, Bharat se chidha
रूसी राष्ट्रपति इस महीने आएंगे भारत- फोटो : Google Image

Desk News : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं। गुरुवार को मॉस्को में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के हवाले से यह जानकारी मिली कि, राष्ट्रपति पुतिन इस साल के अंत में भारत का दौरा करेंगे। रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे की खबर ऐसे वक्त में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद से नाराज होकर भारत पर टैरिफ 50% तक बढ़ा दिया है। 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने घोषणा की थी कि रूसी तेल की खरीद के संबंध में भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा था कि, 'भारत न केवल रूस से बड़ी मात्रा में तेल की खरीद रहा है बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में बेचकर भारी मुनाफा भी कमा रहा है। वहीं भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि, यूक्रेन में रूस की वॉर मशीन कितने लोगों को मार रही है। इसे देखते हुए मैं भारत पर टैरिफ बढ़ाने जा रहा हूं.'


आपको बता दें कि, बुधवार को ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की जिससे कुल टैरिफ बढ़कर 50% हुआ है। भारत पर यह 50% टैरिफ ट्रंप का कार्यकारी आदेश जारी होने के 21 दिन बाद से लागू किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया, 'हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है. हम इन मुद्दों पर पहले ही अपना रुख साफ कर चुके हैं जिसमें यह फैक्ट भी शामिल है कि हमारा आयात बाजार के हालातों पर आधारित है. और इसका मकसद भारत की 140 करोड़ आबादी की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है।'

Scan and join

darsh news whats app qr