पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट की दूसरी बैठक आज आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सचिवालय में शाम पांच बजे से कैबिनेट की बैठक की जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी तथा विजेंद्र यादव मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक में भी कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के साथ ही राज्य के विकास कार्य के लिए तैयार किये गए सरे प्रस्ताव की गहन समीक्षा कर रहे हैं और उस पर काम भी शुरू करने की कवायद में जुट गए हैं। इसके साथ ही सीएम सम्राट पहले से चल रही योजनाओं की भी समीक्षा कर तेज गति से कार्य निष्पादित करने का निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें    -    सुल्तानगंज नगर परिषद में शूट आउट करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, 3 पुलिसकर्मी भी जख्मी

बता दें कि सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक बीते 22 अप्रैल को हुई थी जिसमें उन्होंने 22 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। सम्राट कैबिनेट की बैठक में राज्य में 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाईट टाउनशिप को मंजूरी दी गई तो इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिलाओं महिला पुलिसकर्मियों के लिए 1500 स्कूटी और 3200 मोटरसाइकिल खरीद को भी मंजूरी दी गई। वहीं सोनपुर को कशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने हेतु जमीन अधिक्रहण की भी मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें    -    तेज आंधी और गरज के साथ हो सकती है वर्षा, मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए जारी किया अलर्ट