पटना: बिहार में निगरानी विभाग की टीम भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। करीबन प्रत्येक दिन विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर भ्रष्ट सरकारी कर्मियों को गिरफ्तार तो कर ही रही है अब मंगलवार की देर रात निगरानी की टीम ने एक विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम ने कई घंटे तक गहन छानबीन की और इस दौरान कई बैंक के पासबुक, जमीन और निवेश के दस्तावेज, भारी मात्रा में सोना और चांदी के जेवरात समेत कई गाड़ियाँ भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार निगरानी की टीम मंगलवार की देर रात मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनाउल खान के राजधानी पटना के अनीसाबाद इलाका अंतर्गत अलीपुर स्थित इमाम अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में छापेमारी की। इस दौरान निगरानी की टीम ने पूरे घर की गहन तलाशी ली और कई संपत्तियों के अलावा अन्य बहुमूल्य सामान भी बरामद की। निगरनी की टीम ने जमीन और निवेश के भी कागजात बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें     -      तेज आंधी और गरज के साथ हो सकती है वर्षा, मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए जारी किया अलर्ट

जानकारी एक अनुसार छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर से कई बैंक के पासबुक, जमीन और निवेश से जुड़े दस्तावेज, करीब 161 ग्राम चांदी, एक क्रेटा कार, मोटरसाइकिल, एलआईसी पालिसी, फ्लैट डीड और अन्य कई वित्तीय निवेश के दस्तावेज बरामद किया। निगरानी की टीम ने सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है साथ ही छानबीन शुरू कर दी है कि यह संपत्ति कहाँ से आई। निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडेय के अनुसार उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है जिसे लेकर कार्रवाई की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें     -      CM सम्राट करेंगे कैबिनेट की दूसरी बैठक, ले सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले

पटना से पश्पतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट

YouTube Video