वित्त मंत्री ने विकसित भारत 2047 की रखी है नींव, गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री का भी जताया आभार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट संसद के पटल पर रखा। आम बजट में वित्त मंत्री ने देश में आमलोगों के लिए टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है तो दूसरी तरफ कई राष्ट्रीय जलमार्ग, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर समेत कई चीजों की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई एवं धन्यवाद दी।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2047 का विकसित भारत कैसा होगा यह तीन कर्तव्य के बारे में बताया है। भारत के विकसित होने के लिए 6 महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बताया। इसके साथ ही देश के कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बताया जिसमे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्ग, मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिलों में हॉस्टल, जिलों के अस्पताल में आईसीयू समेत अन्य चीजों का निर्णय लिया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूँ कि विकसित भारत 2047 के लिए उन्होंने आज जो नींव रखा है उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।