पटना: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद अब गृह विभाग की विशेष शाखा ने बड़ा निर्णय लिया है। गृह विभाग ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी है वहीं पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सुरक्षा कम कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। गृह विभाग ने दोनों डिप्टी सीएम और निशांत कुमार समेत पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को अब Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। वहीं पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को भी Y+ सुरक्षा मुहैया कराई गई है। श्रवण कुमार को सुरक्षा के साथ एस्कॉर्ट वाहन की भी सुविधा मिलेगी।

गृह विभाग ने दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी, विजेंद्र यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ से कम कर अब Z श्रेणी की कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा पूरे देश भर में Z+ कर दी गई है साथ ही उन्हें दिल्ली में टाइप VIII का बंगला आवंटित किया गया है। दिल्ली में अब नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पड़ोसी बन गये हैं।

यह भी पढ़ें   -   सम्राट के CM बनने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, सुबह सुबह बेउर जेल में हुई छापेमारी तो मिली...

अब बिहार के दोनों डिप्टी सीएम के साथ ही निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके तहत 22 सुरक्षा कर्मी तैनात होते हैं जिसमें 4 से 6 कमांडो होते हैं। इसके साथ ही एक PSO तैनात किये जाते हैं जबकि उनके काफिले को एक एस्कॉर्ट और एक पायलट वाहन सुरक्षाकर्मियों से लैस मिलता है। Z श्रेणी की सुरक्षा में आवास पर भी 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाते हैं और आने जाने वाले सभी लोगों की गहन जांच की जाती है। 

यह भी पढ़ें   -   CM सम्राट से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट ने हाथ जोड़ किया स्वागत, करीब 20 मिनट हुई बातचीत